फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कल सामूहिक अवकाश पर रहेंगे क्रीड, पीपीपी से जुड़े

Sat, 06 Dec 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जठलाना। क्रीड के दो कर्मियों की करनाल में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के रोष स्वरूप ऑल हरियाणा क्रीड संगठन ने सोमवार 8 दिसंबर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। इसके चलते पूरे प्रदेश में क्रीड व परिवार पहचान पत्र से जुड़ी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
क्रीड व परिवार पहचान पत्र विभाग रादौर के क्षेत्रीय प्रबंधक अमन सिंगला ने बताया कि कर्मचारी सोमवार को पंचकूला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी सुरक्षा, लंबित मांगों और फील्ड स्टाफ के लिए सहायता नीति लागू करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ प्रतिदिन गांव-गांव व घर-घर भौतिक सत्यापन, सर्वेक्षण और योजनाओं से संबंधित कार्य करता है, जिससे दुर्घटनाओं और जोखिमों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु पर आश्रित परिवार को आर्थिक मदद तथा सभी फील्ड कर्मचारियों के लिए समूह दुर्घटना बीमा योजना लागू करने की मांग कर रहे है। सिंगला ने बताया कि सामूहिक अवकाश के कारण सोमवार को पीपीपी से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें