फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुभाष सदन को ओवरऑल विजेता का खिताब

Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-18 स्थित सेंट विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दिन को विजय दिवस नाम दिया गया। प्रतियोगिता में सुभाष सदन ओवरऑल विजेता बना। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ मुख्यातिथि रहे। वहीं जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं। छोटे बच्चों के लिए टोपी दौड़, बैटबॉल, दौड़, हर्डल दौड़ व लंगड़ी दौड़ करवाई गई। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, मटकी दौड़, रस्सी कूद स्पर्धाएं करवाई गई। प्रतियोगिता के कनिष्ठ श्रेष्ठ खिलाड़ी लड़कियों में अमायरा को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं लड़का वर्ग में दान सिंह श्रेष्ठ खिलाड़ी बना। वरिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी और हार्दिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस दौरान पेरड ट्रॉफी शास्त्री सदन को दी गई। खेलों के बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। छोटे बच्चों ने योगा पर प्रस्तुति दी। वहीं, साइबर क्राइम पर नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य व भांगड़ा से विद्यार्थियों ने धूम मचा दी। एसडीएम ने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए ही आवश्यक नहीं बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल निदेशिका आक्षी कांबोज, विशाल कांबोज, कमल कांबोज, मनजीत कांबोज, रेनू मलिक व विद्यालय की शैक्षणिक सलाहकार नीरा दीवान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें