फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पथराला नदी की पटरी में दरार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छछरौली। पथराला नदी में गत दिनों बारिश के बाद बढ़े जलस्तर और उसके तेज बहाव में बरौली माजरा के पास बनी पटरी में दरार आ गई। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि दोबारा पानी आया तो नदी की पटरी टूटने से आधा दर्जन गांवों में पानी आ सकता है।

उनकी मांग है कि सिंचाई विभाग को समय रहते पटरी बांधने का कार्य करना चाहिए। ग्रामीण गोपाल, सचिन सैनी, गुरुदयाल सैनी, दीन मोहम्मद, इकबाल, सुलेमान व आशिक अली ने कहा कि गांव से उत्तर की ओर पथराला नदी की पटरी है, जो कि गत दिनों बारिश के बाद बढ़े जलस्तर और उसके तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पटरी मे मिट्टी के कट्टे लगाकर रोकथाम का प्रयास किया, पर वह नाकाफी है। इसलिए प्रशासन से क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत की मांग है। क्योंकि अगर क्षतिग्रस्त पटरी दोबारा नदी में जलस्तर व उसके बहाव बढ़ने पर टूटी तो आधा दर्जन गांवों में पानी घुस जाएगा। इसलिए समय रहते विभाग को चाहिए कि पटरी की मरम्मत करें, ताकि साथ लगते गांवों में नुकसान ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
सूचना मिली है कि बरौली माजरा में कई जगह से पथराला नदी की पटरी क्षतिग्रस्त है। जल्द कर्मचारी भेज कर मरम्मत कराई जाएगी, ताकि कोई नुकसान ना हो।- संदीप कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें