फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की लापरवाही से गोवंशो की जा रही जान

विज्ञापन
जोहड़ में धंसी गाय दिखाते स्थानीय लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा में सिंचाई विभाग की खाली पड़ी 4 एकड़ जमीन जो जोहड़ का रूप ले चुकी है, में गोवंशो के धंसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एक गाय जोहड़ में धंस गई जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गाय को जोहड़ से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह जोहड़ से गाय को बाहर नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से रोजाना इस जोहड़ में गोवंश की जान जा रही है अब तक सैकड़ों गोवंश इस जोहड़ में मौत का शिकार हो चुके हैं। निगम प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठा है। अगर कोई फोन करें तो फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते। मौके पर मौजूद दीक्षित सालवान, गगन, विजय, शम्मी, मोहित, अनिल और राजेश ने बताया कि वह बार-बार नगर निगम अधिकारियों को भी फोन कर चुके हैं, लेकिन कोई उनका फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में पहले भी कई बार निगम मेयर, डीसी यहां तक कि ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक भी यह समस्या पहुंचा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी निगम प्रशासन ना तो जोहड़ की चार दिवारी करा रहा है और ना ही ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों को नोटिस जारी कर रहा है। वहीं वार्ड की पार्षद निर्मला चौहान का कहना है कि वह पहले भी खुद निगम में घंटों बैठकर निगम अधिकारियों से इस संबंध में सिंचाई विभाग को लेटर जारी करवा चुकी हैं। निगम अधिकारी किसी विभाग को नोटिस जारी करने के बाद यह चेक करना भी जरूरी नहीं समझते कि विभाग ने उस नोटिस पर कोई कार्यवाही की भी है कि नहीं। यह निगम अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि रोजाना जोहड़ में गोवंश मर रहा है। वही इस संबंध में नगर निगम मेयर मदन चौहान का कहना है कि वह कल सुबह ही नगर निगम उपायुक्त के साथ जाकर मौके का दौरा करेंगे और संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर तुरंत कार्यवाही करने के आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें