फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडियो कांफ्रेंसिंग से खाका किया तैयार 

विज्ञापन
विडियो कॉन्फ्रेसिंग में भाग लेती छात्रा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी। डीएवी गर्ल्ज कॉलेज में विडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आई-क्वैक मीटिंग की गई। जिसमें आगामी शैक्षणिक सत्र की योजना पर विचार किया गया। विडियो कॉफ्रेंसिंग में कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्षा डॉ. रचना सोनी, अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्षा डॉ. मीनू जैन, अंग्रेजी विभाग अध्यक्षा डॉ. विनित, वाणिज्य विभाग अध्यक्षा डॉ. सुरेंद्र कौर, गणित विभाग की एसोसिएट प्रो. संगीता गोयल ने भाग लिया। अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतपाल ने की।  डॉ. खेतपाल ने बताया कि विडियो कांफ्रेंसिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम एप डॉउनलोड किया गया। जिसके जरिए सभी को जोड़ा गया। लॉकडाउन के चलते कॉलेज टीचर्स द्वारा स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उसकी समीक्षा की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि प्राथमिकता के तौर पर छात्राओं की समस्याओं को निदान किया जाए।  बॉक्स कोविड-19 के प्रति किया जागरूक: डॉ. खेतरपाल ने बताया कि आई क्वैक कमेटी द्वारा कॉलेज के स्टाफ, छात्राओं  को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ऑनलाइन अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भरवाई गई। प्रश्नोत्तरी तैयार करने में डॉ. मीनू जैन, डॉ. सीमा सेठी, डॉ. रचना, डॉ. अनीता मोदगिल व डॉ. विश्वप्रभा ने सहयोग किया। प्रश्नोत्तरी में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पूर्ण रूप से पालना की गई। जिसमें कोविड-19 से संबंधित प्रश्न पूछे। इस प्रक्रिया में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यो, छात्राओं व पासऑउट छात्राओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें