फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसेवा करने से पितरों को मिलती है तृप्ति : सुभाष चंद

Sun, 14 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : जिला न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोग अदालत में मौजूद वादकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गोशाला में पितृपक्ष के अवसर पर 13 से 17 सितंबर तक पांच दिवसीय गोकथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।
कथा वाचक पंडित सुभाष चंद ने कहा कि गोसेवा मात्र धर्म नहीं, अपितु एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि गाया माता की सेवा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और पितृ दोषों का शमन होता है। पंडित सुभाष चंद ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय का सबसे सुंदर जुड़ाव भगवान कृष्ण की कहानियों से जुड़ा है। किंवदंतियों के अनुसार, कृष्ण का गायों के प्रति प्रेम प्रकृति और जीवन के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। वे गायों को खेतों में चराने ले जाते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि उन्हें पर्याप्त भोजन और सुरक्षा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें