फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालेवाला के युवकों ने नहर में डूब रही गाय को बचाया

Thu, 17 Mar 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
गाय को बचाया - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
रादौर। गांव पालेवाला के कुछ युवकों ने बुधवार की सुबह आवर्धन नहर में डूब रही एक घायल गाय को बचाया।    युवकों ने अपनी जान पर खेलकर गाय को रस्सों के सहारे नहर से बाहर निकालते हुए उसकी जान बचाई। गांव पालेवाला निवासी रणधीर पुंडीर, चेतन, संजू, हरिओम, पवन कुमार, बिंद्र, सरकारी आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह वे आवर्धन नहर पालेवाला पुल के पास घूम रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने नहर में एक काली गाय को डूबते देखा। नहर दोनों ओर से पक्की होने के कारण गाय नहर से बाहर नही निकल पा रही थी। उनके तीन साथियों ने नहर में छलांग लगाकर रस्सों से गाय को बांधकर नहर से बाहर निकाला। गाय की चारों टांगों पर गहरे जख्म के निशान थे। जिस कारण वह पानी में तैर नहीं पा रही थी। घायल गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को गांव में बुलाया गया। गांव वालों ने गाय को चारा खिलाया। गांव पालेवाला के युवकों द्वारा नहर में डूब रही गाय की जान बचाने पर सभी ने इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें