पुलिस कर्मी बैज लगाते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद
जगाधरी। जिला पुलिस लाइन जगाधरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एसपी कमलदीप गोयल ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। शिविर में 82 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। विभिन्न थानों व पुलिस इकाइयों से आए पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है, जो किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन देता है। डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिंह, रजत गुलिया, राजीव मिगलानी, लाइन अफसर विश्वजीत सिंह, कल्याण निरीक्षक कुसुम बाला, एसपी रीडर अशोक कुमार, ओएएसआई संदीप कुमार, टीएसआई रणदीप राणा, करनैल सिंह मौजूद रहे। संवाद