फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन फ्रेंडशिप के नाम पर लाखों ठगे, दंपत्ती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार के युवक से ऑनलाइन फ्रेंडशिप कर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ती को गिरफ्तार किया। दोनों ने बिगो एप पर फर्जी आईडी बनाकर युवक को झांसे में लेकर 25 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत के मुताबकि, 17 नवंबर 2023 को बिहार के पटना निवासी अजीजेश ने यमुनानगर शहर थाने में साइबर ठगी को लेकर एक केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि फर्जी आईडी पर उसे झांसे में लेकर उससे 25 लाख रुपये की ठगी हुई है।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद तत्कालीन एसपी ने इस केस को साइबर क्राइम थाने को सौंप दिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस पर काम शुरू किया तो यह मामला खुलता चला गया।
विज्ञापन

जिस आईडी से ठगी हुई थी उसकी जांच हुई तो पुलिस ने बैंक डिटेल के आधार पर परमिंद्र कौर पत्नी गुरप्रीत निवासी महावीर काॅलोनी यमुनानगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पूरा मामला साफ हुआ।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिगो एप पर सोनम और रेड क्वीन नाम से दो आईडी बनाई थी। इसी आईडी पर उनकी पहचान अजीतेश से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दो अन्य फर्जी आईडी जिया और शिवानी सिंह सिंधू निवासी यूएसए के नाम से बनाई। दोनों आईडी को वह खुद ही ऑपरेट कर रहे थे। जिया ने खुद को शिवानी की दोस्त बताकर अजीतेश से उसकी दोस्ती करा दी।

कुछ दिन बाद उसने शिवानी की तबीयत खराब होने का झांसा देकर अजीतेश से पांच लाख रुपये मांगे। दोस्ती के नाते अजीतेश ने पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि शिवानी की मौत हो चुकी है और उसने जिया और अजीतेश के नाम पर वसीयत की है। जिसे क्लीयर करने में 20 लाख रुपये लगेंगे यह बात कही।
अजीतेश ने 20 लाख रुपये भी उनके खाते में डाल दिए। बाद में उसे कुछ शक हुआ। तो उसने जानकारी ली। आरोपियों ने बताया दिया की शिवानी के चाचा-चाची ने केस कर दिया है। जिस कारण सब खत्म हो गया है। इस बात से शक होने पर अजीतेश ने थाने में केस दर्ज कराया था।
एसएचओ रविकांत ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। ठगी के पैसे से खरीदी गई संपत्ति को भी मुकदमे में अटैच किया जाएगा।

ठगी के पैसे ले दिल्ली में लिया था मकान
एसएचओ ने बताया कि ठगी करने वाले परमिंद्र व गुरदीप दिल्ली के रहने वाले है। आरोपियों ने ठगी के पैसों से दिल्ली के तिहाड़ में एक मकान खरीद लिया था। पुलिस मकान को भी अब मुकदमें से अटैच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें