यमुनानगर। नगर निगम में फर्जी आईडी तैयार किए जाने के मामले में शहर पुलिस ने नगर निगम के आईटी सेल में तैनात दीपांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
फर्जी आईडी बनाने का मामला जिला लोक संपर्क एवं कृष्ण भगवान समिति की बैठक में बिजली मंत्री अनिल विज के समक्ष उठा था। इसके बाद उन्होंने आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करने की आदेश दिए थे। शहर थाना यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है और मोबाइल में मौजूद डाटा की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान आरोपी से फर्जी आईडी तैयार करने और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। संवाद