फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगमकर्मी पर नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी। नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ। आरोप नगर निगम के एक कर्मचारी अखिल जैन पर लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने जगाधरी शहर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता हैं। उसकी 15 साल की बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी पिछले 10 महीने से उससे अलग रह रही है। 20 मई को उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब होने के साथ ही पेट में दर्द हो गया था। जिसके बाद वह चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने टाइफाइड बता दिया। 28 मई को पेट दर्द ठीक ना होने पर डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने अपनी दादी को बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के अखिल जैन को किशोरी ने अपना भाई बनाया हुआ है। आरोपी नगर निगम में काम करता है। किशोरी ने बताया कि अखिल एक दिन रात को उनके घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी ने जाते हुए उसकी बेटी को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो उसके भाई व उसके पिता को जान से मार देगा। जिसके चलते छात्रा चुप रही। जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो घटना का पता चला। इसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जगाधरी थाना शहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें