फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने वार्ड 17 व 18 से पकड़े आठ लावारिस गोवंश

Sat, 23 Nov 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में घूम रहे लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को निगम की टीमों ने जोन दो के वार्ड नंबर 17 व 18 की विभिन्न कॉलोनियों व मार्गाें पर घूम रहे आठ लावारिस गोवंशो को पकड़ा। गोवंश पकड़ने के बाद निगम की टीम ने उन्हें गोशाला में पहुंचाया। जब तक शहर लावारिस गोवंशों से मुक्त नहीं होता, तब तक निगम का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। सोमवार को सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने जोन दो के वार्ड 17 व 18 में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस टीम ने कैंप, विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, वर्कशॉप रोड समेत विभिन्न स्थानों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों को पकड़ा। निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम से घेरा डालकर एक-एक गोवंश को पकड़कर निगम के वाहन में चढ़ाया। गोवंशों को पकड़ने के बाद उन्हें गोशाला में पहुंचाया गया।
उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा गोशाला प्रबंधकों को एक दिन के 30 रुपये प्रति पशु के हिसाब से चारा खर्च दिया जाता है। ताकि लावारिश पशुओं की देखरेख अच्छे से हो सके। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लावारिस पशुओं को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर में घूमने वाले सभी लावारिस पशुओं को पकड़ा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें शहरी क्षेत्र में कहीं भी कोई लावारिस पशु दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर पते या लोकेशन समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजे। निगम की टीम को तुरंत मौके पर भेजकर लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें