फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम व दमकल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय गेट पर सुबह सात बजे निगम व दमकल कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों को यूनियन नेताओं ने गले में फूलमालाएं डालकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
भूख हड़ताल पर नगर निगम से कन्हैया, राकेश कुमार, विनोद कुमार, बलवीर,जसविंदर, मुकेश, श्यामलाल, राजेंद्र जगजीत, गुरमीत, प्रदीप, सुमित श्यामलाल, राकेश, शुभम, सुदेश पाल, नरेंद्र दमकल विभाग से रिंकु कुमार, वीरेंद्र धीमान व रामकुमार बैठे। पहले दिन की भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की। संचालन रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे ने बताया कि बीते 7 अगस्त 2024 को संघ ने पालिकाओं,परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रे में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों के संदर्भ में विचार विमर्श के निकाय मंत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व संघ के पदाधिकारियों के मध्य हुई वार्ता हुई थी। मंत्री जीने कुछ मांगों पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

संघ ने मानी गई मांगों के तुरंत प्रभाव से पत्र जारी करने के लिये पत्र सरकार को पत्र भेज कर अनुरोध किया था। इसके बाद भी मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए व अन्य मांगों पर भी कार्यवाही नहीं की है। मांगों पर कार्यवाही न करने से प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। मानी गई मांगों के पत्र जारी ना करने के विरोध में नौ व 10 जनवरी को नगर निगम कार्यालय गेट पर कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें