बिलासपुर। जिले में नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सचेत हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर व अन्य टीम क्षेत्र के लगभग 127 गांव पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल वैन टीम के द्वारा 55 गांव के 60223 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई भी दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉक्टर शमा परवीन ने बताया कि विभाग की ओर से तीन टीमों का गठन कर खंड के गांव की स्क्रीनिंग की जा रही है। गांव में टीम पहुंचकर स्थानीय आंगनवाड़ी वर्कर आशा वर्कर के सहयोग से ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करते हैं। जिनमें पिछले काफी समय लंबे समय से जुखाम बुखार में शरीर में जकड़न के मरीजों को विशेष तौर पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र के 127 गांव में लोगों की स्क्रीनिंग दो बार पूरी कर ली है। ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल वैन टीम के द्वारा 55 गांव के 60223 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई भी दी जा चुकी है। यह स्वास्थ्य चेकिंग अभियान आगामी आदेशों तक इसी प्रकार जारी रहेगा इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की और से 184 लोगों के कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें से 113 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है बाकी बचे 72 लोगों की रिपोर्ट आगामी 2 दिन में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से गठित टीमें गांव में जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, लॉकडाउन के नियमों का पालन करने, उसमें संतुलित आहार लेने बारे जागरूक कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि अपने खान-पान में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर फोन के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श लें। डॉ. प्रवीण ने गांवों के सरपंचों से भी अपील की कि वह समय-समय पर गांव में सैनिटाइजर अवश्य करवाते रहे और लोगों को आपसी दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक करें।