फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया

विज्ञापन
पीर जी अहमद हुसैन अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर बुड़िया कस्बा के पीरजी अहमद हुसैन व उनके अन्य साथियों ने कोरोना वायरस से लड़ रहे प्रशासन अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारियों और मीडिया के लोगों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार छोटूराम, एएसएचओ रवि कुमार व अन्य पुलिस कर्मी, मीडिया प्रतिनिधियों और उनकी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। पीर जी अहमद हुसैन ने कहा कि इस समय में हमें सरकार द्वारा दिए हुए निर्देशों का पालन करना चाहिए।रमजान के महीने में लोग अपने-अपने घरों में बैठकर ही नमाज अदा करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि हमें कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। इस लॉकडाउन की घड़ी में उनका सहयोग करना चाहिए। यह सब कर्मी आम जनता के लिए ही दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हमें कोई स्वास्थ्य हानि ना हो, इसके लिए भी प्रयासरत हैं। हम सबको मिलकर इनका आभार व्यक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें