फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षक अकादमी की लड़कियों ने किया सैनिटाइज

विज्ञापन
फोटो कैप्शन गांव को सैनिटाइजर करती लड़कियां - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर करोना की इस महामारी में जहां पूरी दुनिया डर और घबराहट के माहौल में है वहीं रक्षक एकेडमी की लड़कियों ने एक योद्धा के तौर पर अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए गांव रोड छप्पर में सैनिटाइज कार्य किया जिसकी जानकारी देते हुए रक्षक एकेडमी के चेयरमैन प्रभाकर शर्मा, डायरेक्टर नसीम चौधरी ने बताया कि रक्षक अकैडमी युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी कराने के साथ-साथ हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इसमें जहां एकेडमी के लड़के रात दिन एक कर सेवा में लगे रहते हैं। वही लड़कियां भी कम नहीं है। शनिवार को लड़कियों द्वारा गांव रोड छप्पर में सैनिटाइज कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने खुद यह इच्छा जाहिर की कि जब हमारी टीम के लड़के समाज सेवा में इतना हिस्सा ले रहे हैं तो हम भी अपनी भागीदारी दर्ज कराना चाहती हैं और हम सैनिटाइजर करना चाहती हैं। जिसके बाद गांव रोड छप्पर में सिर्फ लड़कियों की टीम द्वारा सैनिटाइज किया गया। इसका उद्देश्य है कोरोना को हराना। इस मौके पर सरपंच गुरविंदर सिंह काला ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि अगर इस तरह की टीम हर जिले में खड़ी हो जाए तो बड़ी से बड़ी आपदा से लड़ने में हम सक्षम हो जाएं। इस कार्य में एकेडमी की टीम से सोनिया भाटी, विवेका,दीक्षा, मनप्रीत कोर , आसमा खान , नीतू कुमारी, सुमन , दिव्या, साक्षी आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें