फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मास्क न पहनने पर काटे चालान

विज्ञापन
नपा कर्मचारी बिना मास्क पहने दुकानदारों पर अपनी कार्यवाही करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
साढौरा लॉकडाउन में ढील के दौरान अगर आप सामान खरीदने जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। बिना मास्क घर से निकलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। कोविड-19 से बचाव को लेकर सरकार ने लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया है। नपा टीम व पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। नपा सचिव ने कहा कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति के पास मास्क नहीं है तो वे घर में कपड़े के मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। बिना मास्क के घर से बाहर निकलना स्वयं सहित समाज के लिए घातक साबित हो सकता है।  बिना मास्क घूमने पर चार लोगो के चालान  कोविड-19 के चलते कुछ लोग प्रशासन की ओर से दी जा रही छूट का फायदा उठा कर बाजार में बिना मास्क घूम रहे हैं। नपा टीम व पुलिस टीम की अगुवाई में नपा कर्मचारियों ने बिना मास्क दुकान पर बैठे चार लोगों के चालान काटे। इन्हें दोबारा बिना मास्क दुकान पर बैठने घूम रहे लोगो को बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें