फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी, तीन और मरीजों की गई जान, 397 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन मरीजों मौतों के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्याओं में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 397 और नए केस मिले हैं। हालांकि पांच महिलाओं सहित नौ लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। वहीं 191 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अभी तक 15,273 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 13,283 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सेक्टर-17 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि छछरौली निवासी 88 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत भी कोरोना से हो गई। अलाहर निवासी 63 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत भी कोरोना के कारण हुई। जबकि जगाधरी के मोहन नगर निवासी 66 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना के कारण हो गई। जबकि जोगिंद्र नगर निवासी 84 वर्षीय वृद्ध की मौत ईएसआई अस्पताल में हुई है। वहीं जोगिंद्र नगर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना के कारण ईएसआई अस्पताल में हुई है। रादौर के वार्ड नंबर 10 निवासी 64 वर्षीय महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हुई। साढौरा के जमनावाला निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोना के चलते हो गई। सभी शवों का अंतिम संस्कार उनके धर्मों के हिसाब से कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
2290 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1773 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 1461 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अभी तक दो लाख 78 हजार 59 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से दो लाख 58 हजार 350 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 2290 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

एक परिवार के तीन लोगों की मौत
गनौली गांव में एक ही परिवार के पांच लोग कुछ दिन पहले संक्रमित हुए थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने गली को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गली में आमजन की आवाजाही बंद कर दी गई है।
गांव के निवर्तमान सरपंच पति संदीप ने बताया कि उनके गांव के एक 58 वर्षीय व्यक्ति की पांच दिन पूर्व मौत हुई थी। जिसके दो दिन बाद उसी व्यक्ति की 56 वर्षीय पत्नी की तबीयत खराब हुई, जिसे कोरोना संक्रमित के चलते पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो दिन बाद ही महिला की भी मौत हो गई। महिला की मौत के दो दिन बाद उसके 32 वर्षीय बेटे की मौत भी एक निजी अस्पताल में हो गई। तीनों की मौत से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मृतक का 28 वर्षीय बेटा और 16 वर्षीय पौत्र कोरोना संक्रमित है। मृतक के तीन बेटे थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि गनौली में प्रशासनिक आदेशानुसार गली को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें