फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी, 385 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, 18 का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को 18 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने चार लोगों की कोरोना से मरने की पुष्टि की है। शनिवार को जिले में 385 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। वहीं 358 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांसरा निवासी 45 वर्षीय महिला की जिला कोविड अस्पताल में मौत हुई। पुरानी सब्जी मंडी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की संतोष अस्पताल में मौत हो गई उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थी। जगाधरी वर्कशॉप निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की स्वामी विवेकानंद अस्पताल में मौत हुई। श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की राजकीय मेडिकल अस्पताल चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी 57 वर्षीय अधेड़, दुर्गा गार्डन से 53 वर्षीय महिला, मनका मनकी से 71 वर्षीय वृद्ध, वाल्मीकि बस्ती से 73 वर्षीय वृद्ध, विजय नगर कॉलोनी से 35 वर्षीय महिला, जडौदी से 30 वर्षीय महिला, कपालमोचन से 62 वर्षीय वृद्ध, गंदापुरा से 77 वर्षीय वृद्ध, उत्तराखंड निवासी 51 वर्षीय अधेड़, कालिंदी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय अधेड़, बहादुरपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, जोडिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, बूड़िया निवासी 53 वर्षीय अधेड़ और शिवपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय युवक का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
देवधर में बना 7 बेड का आइसोलेशन वार्ड
जिला उपायुक्त के आदेशानुसार देवधर गांव में पंचायत द्वारा सरकारी स्कूल में 7 बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। महिला सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल देवधर गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज था, जो कि इलाज के बाद ठीक हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1999 एक्टिव हो गए हैं, इनमें से 1495 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अभी तक 20 हजार 286 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 17 हजार 992 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 रिकवरी दर 88.69 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर 6.78 फीसदी पर है। अभी 2550 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। शनिवार 433 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें