फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति में सुधार, तीन नये केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब जिले में नाम मात्र ही केस रह गए हैं, हालांकि अभी संक्रमण का दौर पूरी तरह से थमा नहीं है। रविवार को भी तीन नए संक्रमित मिले हैं, जबकि दो ने महामारी को मात दी है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत हो गया है, जो राहत की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभी वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइड लाइन का पालन करें। उपायुक्त ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 16 सक्रिय केस हैं, जिसमें से आठ कोरोना मरीज घर पर व आठ मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 611817 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 576660 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 397 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है तथा जिले में 189 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें