फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 69 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले से स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए पॉजिटिव मरीज आए। जबकि इससे पहले आए पॉजिटिव मरीजों में से 65 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 145 हो गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 54.95 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में 31524 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आईं, जिनमें से 30922 की बाद में निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। संवाद
विज्ञापन

10 अस्पताल में भर्ती, 135 होम आइसोलेट
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय 145 मरीजों में 10 अस्पताल में भर्ती हैं और 135 होम आइसोलेट हैं। अब तक कोरोना जांच के लिए कुल 6,60,535 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 6,24,534 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 341 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें