फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 नए केस मिले, 41 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का कोरोना रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत हो गया है। रविवार को 41 संक्रमित ठीक हुए। जबकि 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में अब तक 5667 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 5388 संक्रमित ठीक हो चुके है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। त्योहारी सीजन के बाद कोरोना संक्रमितों में इजाफा हुआ है। सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि रविवार को 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि कि जिले में 178 एक्टिव केस है। जिसमें 97 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 19 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि रविवार को 879 सैंपल लिए गए है। जिले में अब तक 1,30,987 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 1,21,759 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 3561 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें