कोरोना संक्रमित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 138 हो गई है। सोमवार को 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 39 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक 4739 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 4374 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना रिकवरी रेट भी 92 प्रतिशत हो गया है।
तिलक नगर निवासी 73 वर्षीय वृद्धा की सोमवार को मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। नगर निगम की टीम ने उनका संस्कार कर दिया। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि सोमवार को 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं 39 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 2359 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। जिसमें से 418 एक्टिव है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि सोमवार को जिले में 274 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 137 मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। अब जिले की रिकवरी दर भी बढ़कर 92 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। कुल 2359 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इनमें से 1941 जोनों से सील हट चुकी है।