फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में जेल से बाहर आया, फिर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई माह में जेल से बाहर आया तो दोस्त के साथ मिलकर बाइक चोरी की। उसके बाद फैक्टरी में चोरी की, फिर एक ही रात में दो ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी किये। अब दोनों आरोपी एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के हत्थे चढ गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज रमेशा राणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए दो आरोपी कलानौर से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक चोरी की बाइक पर आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में जिनकी पहचान रादौर के डेहा बस्ती निवासी बब्बू उर्फ बब्बर व विक्रम और विक्का के नाम से हुई। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से जांच के दौरान जो बाइक बरामद हुई है, वह बाइक उन्होंने 28 सितंबर को रायपुर से चोरी की थी और इसी को बेचने के लिए वह घूम रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
ये वारदातें सुलझीं
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपियों ने 25 जुलाई को कमालपुर क्षेत्र में रात के समय दो ट्रांसफॉर्मर बिजली के खंभे से नीचे गिरा कर उनसे कलपुर्जे व कॉपर कवायल चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने 28 सितंबर को पांसरा के नजदीक एक प्लाइवुड की फैक्ट्री से बैटरी स्क्रैप व अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों से 5 मोबाइल भी बरामद हुए हैं जिनको पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी कि यह मोबाइल उन्हें कहां से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें