जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक महिला सहित दो लोगों की मौत कोरोना से हो गई। इसी के साथ ही जिले कुल संख्या 47 हो गई है। वहीं 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2146 हो गए है। वहीं 75 मरीजों की रिपोर्ट आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक कुल 1353 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 518 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है।
कृष्ण कालोनी निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकों कई वर्षों से सांस की बीमारी थी। दो दिन पूर्व उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन, गुरूवार को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मरने के बाद कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजा, जो शुक्रवार को पॉजिटिव आया। वहीं परवालों निवासी 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को सांस की परेशानी थी। जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। वहां से वह दो सितंबर को अपने घर आ गई। लेकिन, एक बार फिर से तबीयत खराब होने पर परिजन पीजीआई ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पीजीआई जांच कराई थी जो पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। लेकिन, शुक्रवार को दोनों शवों को अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से किया गया।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 73 कोरोना के नए मामले आए है। इसी के साथ कुल संख्या 2146 हो गई है। वहीं 75 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। अब तक कुल 1353 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि जिले में 756 एक्टिव केस है। इसमें से 21 अन्य राज्यों के जिलों के अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 715 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि 4288 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 30 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 16 कृष्णा नगर, 261 राजा राम गली यमुनानगर, प्रोफेसर कालोनी 474-बी, 902 गोपाल नगर हनुमान गेट जगाधरी, 223 शांति कालोनी निकट चिट्टा मंदिर, 70 थापर कालोनी, 68 रणजीत गार्डन ससोली रोड, पुराना हमीदा, जगाधरी खंड के गांव मुस्मिबल, रादौर खंड के गांव घिलौर, औरंगाबाद, बिलासपुर खंड के गांव चंदाखेड़ी, 76 विश्वकर्मा मोहल्ला, ठसका खादर, 209 बंसत विहार, सी-7,119 गांधीधाम जगाधरी, 561 सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 7-बी अंसल टाउन जगाधरी, 796 रंजन गली निकट शर्मा टैंट हाऊस जगाधरी, 31 बैंक कालोनी, प्रतापनगर खंड के गांव दसोरा, आनंद कालोनी, गांव मंडेबर जामपुर, 3-जे पुलिस लाइन जगाधरी, 3ई पुलिस लाइन, जगाधरी खंड के गांव कैल, पॉलिटैनिक कालेज दामला, बिलासपुर खंड के गांव चंगनोली व गांव ढाकवाला, 958 शांति कालोनी निकट चिट्टा मंदिर को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है।