फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन से 20 शवों का अंतिम संस्कार, 315 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जानलेवा कोरोना के कहर से कुछ राहत मिल रही है। जिले में पिछले दो दिनों से संक्रमितों की संख्या कम हुई है, जबकि ठीक होने वालों के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को जिले में बीस शवों का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग ने सात लोगों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है।
पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है और ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन से 20 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जिनमें से पांच लोग दूसरे राज्य व जिलों के हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सात मौत होने की पुष्टि की है। मंगलवार को 293 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 315 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 18,835 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 16,673 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांव तेजली निवासी 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। जबकि गांव सरावां निवासी 33 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। गोविंदपुरी निकट जगाधरी बस स्टैंड निवासी 40 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि इस्लामनगर गांव निवासी 26 वर्षीय गर्भवती महिला को पेट दर्द की शिकायत के चलते परिजनों ने सोमवार की रात ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उसकी एंटीजन जांच हुई, तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। देर रात हालत बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई। जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय वृद्ध महिला व प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई।
तारूवाला निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत जिला अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, करनाल निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, बिलासपुर के मिलकपुर निवासी 41 वर्षीय महिला, अंबाला के बीटा निवासी 41 वर्षीय महिला, कनीपला से 35 वर्षीय, सहारनपुर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, जोड़ीपुर मोहल्ला से 72 वर्षीय वृद्ध, सहारनपुर से 49 वर्षीय अधेड़, रेलवे वर्कशॉप में तैनात 50 वर्षीय वरिष्ठ आंकड़ा प्रणाली प्रबंधक की कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। विष्णुनगर निवासी महिला, प्रेम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, शिवपुरी से 32 वर्षीय युवक, दिल्ली से 75 वर्षीय वृद्ध, आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
शव को जबरन ले गए परिजन
सिविल अस्पताल में पांच मई से गढ़ी बंजारा निवासी 28 वर्षीय युवक भर्ती था। रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मंगलवार की दोपहर हालत बिगड़ने पर युवकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड प्रोटोकाल से शव को दफनाने की बात सुनकर परिजनों ने हंगामा किया और जबरन शव को अपने साथ ले गए। परिजनों का इस प्रकार से कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3648 की रिपोर्ट लंबित
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दीपिका ने बताया कि जिले में 1894 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 41 दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है, जबकि 383 संक्रमित मरीज कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती है। मंगलवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 697 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 2,92,901 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,67,690 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3648 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले का रिकवरी रेट 88.52 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर 6.43 प्रतिशत पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें