इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढ़ैल।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
कोरोना संक्रमण से जूझ रही प्रदेश की जनता को सरकार द्वारा जरूरी वस्तुओं पर कर लगा कर नया तोहफा दिया गया है। सरकार के नए आदेशों पर टिप्पणी करते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढ़ैल ने कहा कि प्रदेश में सब्जियां पहले ही बहुत मंहगी हैं और अब सरकार ने सब्ज़ियों पर दो प्रतिशत मार्केट फीस लगाकर और मंहगी कर दी है। बस सफर भी पहले ही कई राज्यों की तुलना में महंगा है, सामान्य बसों के किरायों मे सफर की दूरी के आधार पर लगभग 18-19 प्रतिशत से 23-24 प्रतिशत की बढ़ौतरी करना सरासर गलत है। वीरवार को हुई कैबिनेट की बैठकें के निर्णयों ने से तो लगता है कि कोरोना संक्रमण फैलने के भय से तो आमजन पीड़ित हैं ही। अब उनका जीवन महंगाई की मार से भी दूभर हो जाएगा।