फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झील में मिला रसोइये का शव

Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के ओपी जिंदल पार्क स्थित झील में मंगलवार सुबह पर्यटन विभाग के एक कुक का शव मिला है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय श्याम लाल निवासी तीर्थनगर के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम को घर से सैर करने के लिए पार्क गए थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब परिजन उन्हें ढूंढते हुए पार्क पहुंचे तो झील के किनारे उनके जूते पड़े मिले। इसके बाद पानी में डूबने की आशंका जताते हुए तुरंत गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने झील में उतरकर श्याम लाल की तलाश शुरू की। काफी देर तक चली तलाश के बाद गोताखोरों ने पानी के भीतर से शव बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें