राजकीय स्कूल गाेविंदपुरी में पौधरोपण करने पहुंचे मुख्य अतिथि व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरी और स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, कैंप में पौधरोपण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा मुख्यातिथि रहे। गोविंदपुरी विद्यालय में विद्यार्थियों और स्काउट यूनिट ने पौधे लगाए, जबकि स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में इको क्लब व स्काउट एंड गाइड्स इकाई के विद्यार्थियों ने अभियान में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। संवाद