जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्रहरी क्लब व एनएसएस यूनिट-1 की ओर से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभाव प्रभाव विषय पर पोस्टर बनाओ गतिविधि कराई गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा से नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों को पोस्टरों में प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को नशे से स्वयं दूर रहने के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक गौरव बरेजा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयासों से ही सफल हो सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा न करने व दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।