फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली निकालकर दिया पानी बचाने का संदेश

Mon, 23 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्व जल संरक्षण दिवस पर जागरूकता रैली निकालते लोग। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व जल संरक्षण दिवस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और एक रैली निकालकर जल बचाने का संदेश दिया गया।
जिला सलाहकार रजनी गोयल ने पंप ऑपरेटरों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जल दिवस का उद्देश्य मीठे पानी के महत्व को समझाना और उसके सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की थीम जहां जल बहता है, वहां समानता पनपती है जल और लैंगिक समानता पर केंद्रित है, जो समाज में संतुलन और जागरूकता का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभागीय कार्यालय से दशहरा ग्राउंड तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने जल ही जीवन है और जल बचाओ, कल बचाओ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। साथ ही सभी ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, तिवारी जी, नीरज कुमार, पवन कुमार, रामकुमार, मनोज कुमार, खेमराज, बाबूराम, धर्मवीर, कमल थापा सहित अन्य कर्मचारी और पंप ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें