योग शिविर भाग लेतीं इनरव्हील क्लब रादौर की महिलाएं। संस्था
- फोटो : 1
रादौर। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब की ओर से शनिवार को महाराणा प्रताप पार्क में योग शिविर लगाया गया। योग शिक्षक योगेश गुप्ता ने महिलाओं को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया और नियमित योग के लाभ बताए। क्लब प्रधान परमजीत कौर और सचिव पूजा माटिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग और सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस दौरान अनिता झांब, साक्षी पुरुथी, वीना चोपड़ा, पार्षद बेअंत कौर, बीमला राणा, मीनाक्षी कांबोज, नीना, नेहा सेतिया और नीलम मेहता सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद