लंगर हॉल की नींव रखने के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। कमेटी
सरस्वतीनगर। गांव कालपी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर आश्रम में शनिवार को नए लंगर हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल ने पूजन कर लंगर भवन की नींव रखी। आश्रम के गद्दीनशीन महंत श्याम लाल महाराज ने कहा कि नए लंगर भवन निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहूलियत होगी। कार्यक्रम में प्रधान कुलवंत सिंह, कैशियर राजेंद्र सिंह, उप कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश सारण, उप-प्रधान डॉ. कालाराम, स्टेज सचिव हंसराज, नरेश आल्हापुर, सुरेंद्र धनौरा, पूर्व प्रधान सहीराम आल्हापुर, ऑडिटर रामस्वरूप सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद