फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नृत्य से दिया प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश

Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। स्कूल
विज्ञापन
यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में भगवद्गीता शाश्वत ज्ञानम विषय आधारित दो दिवसीय वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से करवाया गया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य, श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद पर आधारित जीवन संघर्ष से डरना क्या,जल का रहस्यमयी संसार और धरती संरक्षण जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं मौन तपस्या, सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘त्याग की गौरव गाथा’ के जरिए त्याग, समर्पण, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रस्तुत किए।
मीरा बाई की भक्ति प्रस्तुति, अलबेला सजन आओ रे गीत, कथक नृत्य और अमृत धारा ने भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा की झलक दिखाई। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का संदेश दिया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति डांडिया ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस दौरान भावना अग्रवाल ने विद्यालय की पत्रिका स्वराज का विमोचन किया। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इन्हें प्रेरणादायक बताया। उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने सभी को बधाई दी। इस माैके पर मुकंद लाल शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार, सुशीला मॉडल स्कूल गाजियाबाद की प्रबंधक भावना अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, बानी, मदनराज और विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें