फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक हटाने को लेकर विवाद, बिजली कर्मचारियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रतापनगर सब डिवीजन बिजली निगम कार्यालय के बाहर खड़े सरकारी ट्रक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कार में सवार होकर आए बाप बेटे समेत तीन लोगों ने बिजली कर्मचारियों से मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसकी शिकायत एसडीओ ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रतापनगर निवासी अंकुश, उसके पिता व सचिन पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम प्रतापनगर एसडीओ सुखमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को निगम का सरकारी ट्रक कार्यालय के बाहर खड़ा था, तभी वहां पर प्रतापनगर निवासी अंकुश, उसके पिता व सचिन कार में सवार होकर पहुंचे। कार से उतरते ही आरोपी कहने लगे यहां पर लोडिंग क्यों कर रहे हो। उनके ड्राइवर ने कहा कि जगह की कमी थी आगे पीछे कर लेते हैं। आरोपियों ने उसे पहले तो धमकाया और फिर पीटा। इसके बाद जेई महीपाल व इलम सिंह ड्राइवर को छुड़वाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन दोनों को भी डंडों से हमला कर दिया। लाइनमैन गौरव अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा तो उनके साथ भी इन लोगों ने हाथापाई की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
एसएचओ पृथ्वी सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें