फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे हड़पने का आरोप लगाने पर बढ़ा विवाद, हथियार से वार कर निवर्तमान सरपंच के पति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के पैसे हड़पने का आरोप लगाने पर गांव छप्पर की निवर्तमान सरपंच के पति सुरिंद्र सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर निवर्तमान सरपंच के पति पर नुकीले हथियार से वारकर घायल कर दिया। जब उसका बेटा व भतीजा उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। मामले में छप्पर थाना पुलिस ने पिता व उसके दो बेटों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर निवासी सुरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुनीता रानी गांव छप्पर की निवर्तमान सरपंच है। वीरवार को गांव के कम्यूनिटी सेंटर में मीटिंग थी। लेकिन उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उसकी पत्नी ने उसे मीटिंग में भेज दिया। वह अपने बेटे राहुल, भतीजे राजेश के साथ वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के कम्यूनिटी हॉल में आयोजित मीटिंग में चला गया। जहां पर गांव का यशपाल, उसका लड़का योगेश उर्फ काला, मुकेश व दो तीन अन्य लड़के पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी योगेश ने उसे कहा कि तुमने पंचायत का पैसा खाया है। इस बात का जब उसने विरोध किया तो आरोपी उससे गाली गलौच करने लगे। जब उसने उन्हें गालियां देने से रोका तो आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी योगेश ने उसका गला पकड़ लिया और कोई नुकीली चीज से उस पर वार किया। जिसमें उसका दांत टूट गया और वह घायल हो गया। आरोपी मुकेश व यशपाल ने भी उसके साथ मारपीट की। जब उसके बेटे राहुल व भतीजे राजेश ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। छप्पर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी यशपाल व उसके बेटे योगेश व मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें