फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली के सामान के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 16 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिजली के सामान की खरीदारी कर बिल बनवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली के सामान की लगातार बढ़ती कीमतों ने बाजार के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ा दी है। तार, स्विच, एमसीबी, पंखे, एलईडी बल्ब, इन्वर्टर और अन्य उत्पादों के दामों में हुए इजाफे से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं ग्राहकों को भी अपनी जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है।
रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के राजीव कुकरेजा, साहिल और संजीव सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कंपनियों ने कई बार उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ रहा है। पहले ग्राहक एक बार में पूरा सामान खरीद लेते थे, लेकिन अब लोग जरूरत के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी राजीव कुकरेजा ने बताया कि बिजली के सामान की कीमतों में औसतन 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण कई ग्राहक सामान सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने बजट के अनुसार सामान की मात्रा कम करनी पड़ रही है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

उपभोक्ता मुकेश कुमार, राजीव सांगवान, विवेक अग्रवाल, महिंद्र सिंह, नरेश कुमार, चमन लाल और गुरमेज सिंह का कहना है कि घरों की वायरिंग, मरम्मत और नए निर्माण कार्य पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। तार का जो बंडल पहले 700 रुपये का आता था वह अब 950 रुपये का हो गया है।
इसी तरह स्विच का रेट 25 रुपये से 32 रुपये का हो गया है। घर में फिटिंग के दौरान लगाए जाने वाला प्लास्टिक का बोर्ड 70 रुपये से बढ़कर 90 रुपये का हो गया है। घरेलू वायरिंग में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तारों की कीमत में करीब 15 प्रतिशत, स्विच में आठ प्रतिशत, सॉकेट में 10 प्रतिशत और एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
पंखों, रेगुलेटर और एमसीबी के दामों में भी लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड तथा आरसीसीबी-ईएलसीबी जैसे सुरक्षा उपकरणों की कीमतों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा मोटर, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, ट्रांसफार्मर और जनरेटर जैसे बड़े विद्युत उपकरणों के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल उपकरणों, मल्टीमीटर और ड्रिल मशीनों की कीमतें भी बढ़ी हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में बाजार पर इसका और अधिक असर पड़ सकता है। दुकानदारों का कहना है कि यदि बिजली के सामान के दाम लगातार बढ़ते रहे तो दुकानदारों के साथ साथ आम लोगों का भी बजट बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें