संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव धौलरा में एसके रोड पर अंबाला-शामली राजमार्ग का पुल बनने का कार्य रविवार को शुरू हुआ। पुल के पिलर कंपनी की ओर से कई माह पहले लगाए जा चुके हैं।
उन पिल्लर पर हाइड्रा मशीनों से पुल की फाउंडेशन रखने का कार्य शुरू किया गया। इससे जल्द एसके रोड पर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी की ओर से पुल तैयार करने के दौरान वाहनों के लिए पुल के साथ नई सड़क बनाई गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। एक से डेढ़ वर्ष में हाईवे बनकर तैयार होने की संभावना है। इसके बाद रादौर क्षेत्र के लोग 30 से 40 मिनट में अंबाला तथा डेढ़ घंटे में शामली पहुंच सकेंगे।