फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य निर्वहन का मार्ग प्रशस्त करता है संविधान : राणा

विज्ञापन
जेएमआईटी कॉलेज रादौर में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। डीआईपीआर
विज्ञापन
यमुनानगर। देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बात कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह में कही।
विज्ञापन

यह आयोजन रादौर के जेएमआईटी कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्याम सिंह राणा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ। इसके 75 वर्ष पूरे होने की उन्होंने उपस्थितजनों को बधाई दी।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह हमारा संविधान ही है, जो सभी धर्मों, जातियों, विभिन्न मत मतांत्रो को एक साथ जोड़ता है। संविधान सरकार के कार्यों को नियंत्रित करने के साथ कार्यपालिका और न्याय पालिकाओं के अधिकारों को परिभाषित करता है।
विज्ञापन

संविधान का निर्माण एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम है, जो तीन वर्ष तक चली। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर थे, जिन्होंने हमारे देश के अधिकारों व सामाजिक मूल्यों को एक नई दिशा दी। भारतीय संविधान हमारे देश का आधार है तथा इसको समझना आवश्यक है।
समारोह में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल की टीम ने रंगीलो मारो ढोलना गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग से अंजुम अग्रवाल मंच से कार्यक्रम की सूत्रधार रही। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी भी हुई। राजकीय स्कूल अंटावा, राजकीय स्कूल जठलाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल रादौर की टीम को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

जेएमआईटी कॉलेज रादौर में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। डीआईपीआर

जेएमआईटी कॉलेज रादौर में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। डीआईपीआर

जेएमआईटी कॉलेज रादौर में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। डीआईपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें