फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान है राष्ट्र की आत्मा : रमन त्यागी

Thu, 27 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रमन त्यागी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। संविधान दिवस के अवसर पर यमुनानगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन त्यागी ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक साधारण दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जिसने देश को एक मजबूत दिशा, स्थिरता और लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है। संविधान सभी नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकार देता है, जो हर भारतीय को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करते हैं। त्यागी ने कहा कि यह दिवस हमें संवैधानिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने भारत की विशाल विविधता, सांस्कृतिक विरासत और भावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा दस्तावेज़ तैयार किया, जिसने भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। संवाद

रमन त्यागी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें