फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गुरु रविदास की वाणी से जोड़ें : रामकिशन

Tue, 13 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव ढलौर स्थित गुरु रविदास आश्रम में संत रामदास महाराज की याद में संत समागम हुआ। गुरुघर के संत रामकिशन ने श्रद्धालुओं को सीख दी कि अपने बच्चों को गुरु रविदास की वाणी से जोड़ें। इसके अलावा बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी ज्ञाननाथ महाराज ने की। संत समागम में डेरा बाबा लालदास कपालमोचन के संत निर्मलदास महाराज ने विश्व में शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जो हालात भारत-पाक के बीच में चल रहे हैं, उसमें सतगुरु रविदास से अरदास है कि विश्व में अमन-शांति हो। गुरु रविदास ने अपनी वाणी में समूचे संसार को प्रेम से एकजुट होकर रहने की बात कही है।
विज्ञापन

एडवोकेट स्वामी ज्ञाननाथ ने कहा कि परमात्मा खोजने का नहीं बल्कि नित्य प्रति साधना-अराधना करते हुए अपने आप में खो जाने का विषय है। संत रामकिशन ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपनी वाणी में शिक्षित बनने को कहा है, वहीं बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने भी पढ़ाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं और गुरु रविदास महाराज की वाणी से जोड़ें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे संतों, संगत व सेवादारों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। समूह संगत के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। मौके पर संत बाबा राम सिंह झरमड़ी, संत सतपाल दास, संजीव, अमर सिंह, करनैल सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुमार, फूलचंद, रेशम लवाना, प्रीतम चंद, सोमपाल, राजिंद्र, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें