फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Sun, 18 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडकर भवन से प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग से शिव चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
पेहवा से विधायक एवं जिला प्रभारी मनदीप सिंह चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक पार्टी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
विज्ञापन

शिव चौक पर पुतला दहन और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन का समापन हुआ। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण राणा, अख्तर अली, गुलजार सिंह, अमर सिंह बाल्टी, दाताराम, वेद प्रकाश, संदीप चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें