छबील के दौरान मौजूद संस्थान के पदाधिकारी व अन्य। संस्थान
रादौर। शहर के एसके रोड पर सोमवार निजी संस्थान की ओर से छबील लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निर्देशक कैप्टन मनीष चौधरी ने किया। इस दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक राहगीरों को जलजीरा पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। मनीष ने बताया कि संस्थान हर वर्ष गर्मी के मौसम में छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि बरसात में शहर में 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र ढांडा, सुभाष सैनी, बिंद्र सैनी, राहुल चौधरी, भारत माटिया, मोहनलाल अरोड़ा, डॉ. एससी सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद