फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

Fri, 20 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर ग्रामीणों से बात करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पलाका गांव में पोल्ट्री फार्म निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन किया।
धरना कमेटी के प्रधान एवं पूर्व सरपंच जागीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। धरनास्थल पहुंचे युवा हल्का कांग्रेस प्रधान जितेंद्र नरवाल ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र और रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वीडियो कॉल के माध्यम से सरपंच बलबीर सिंह और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने उनके समक्ष अवैध पोल्ट्री फार्म निर्माण का मुद्दा उठाया। सांसद ने सरकार से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की और जरूरत पड़ने पर धरने में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


धरना कमेटी के प्रधान जागीर सिंह, सरपंच बलबीर सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई भी व्यक्ति पोल्ट्री फार्म निर्माण के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि पोल्ट्री फार्म बनने से प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होगा और दूषित जल की समस्या भी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन ठोस समाधान नहीं करता, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें