फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष : रफीक

Tue, 10 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजस्थान के आदर्श नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं यमुनानगर संगठन पर्यवेक्षक रफीक खान सोमवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। एक सप्ताह का दौरे में वह चारों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन खड़ा करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि 15 से 20 दिन के अंदर ही यमुनानगर में संगठन खड़ा कर दिया जाएगा और यमुनानगर को नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई और बीजेपी के नेता कांग्रेस के संगठन ना होने की बात करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 11 वर्ष से संगठन नहीं है तो उन्होंने कहा कि संगठन ना होने से कहीं ना कहीं पार्टी का नुकसान तो होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही संगठन खड़ा कर दिया जाएगा। जिला संगठन खड़ा करने में इस बार कांग्रेस पार्टी 35 से 55 के जुझारू कार्यकर्ताओं पर फोकस कर रही है। यमुनानगर पहुंचने पर जगाधरी विधायक अकरम खान व साढौरा विधायक रेणु बाला, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र राठौड़, वरिष्ठ पदाधिकारी जितेंद्र कुंडू व कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें