फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में 145 में से 68 छात्रों ने लिया दाखिला

Tue, 23 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ह​थिनीकुंड पॉलिटेक्निक में छात्रों के दस्तावेजों की जांच करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक हथनीकुंड में सीट आवंटन के बाद दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली सूची में 145 विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से अब तक 68 विद्यार्थियों ने संस्थान में दाखिला ले लिया है। दाखिला प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों की भौतिक जांच भी जारी है।
सिविल ट्रेड में 08, कंप्यूटर में 10, इलेक्ट्रिकल में 16, मैकेनिकल में 18, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) में 14 तथा शुगर टेक्नोलॉजी में 02 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अन्य विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से जारी है। दाखिला इंचार्ज दीपक मेहता ने बताया कि सोमवार को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की संस्थान में भौतिक जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य 24 जून तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर दस्तावेज की बारीकी से जांच की जा रही है। संस्थान प्रशासन के अनुसार 26 से 30 जून तक दूसरी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष सीटों के लिए नए विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। इससे विभिन्न ट्रेडों में बची हुई सीटों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सभी सीटें भरने की उम्मीद : प्राचार्य
राजकीय पॉलिटेक्निक की प्राचार्य सरला ने बताया कि फिलहाल संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है और आने वाले दिनों में दूसरी काउंसलिंग के बाद सभी सीटें भरने की उम्मीद है। पॉलिटेक्निक शिक्षा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करती है। तकनीकी शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और इसके माध्यम से विद्यार्थी कम समय में कौशल आधारित रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देना है, जिससे छात्र आत्मनिर्भर बन सकें। दाखिला प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए संस्थान पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें