साढौरा। बस स्टैंड की पार्किंग से बुधवार को परिचालक संजीव कुमार की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में संजीव ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में बतौर परिचालक के पद पर कार्यरत है। वह 25 मार्च की सुबह सात बजे अपने गांव सरावां से बाइक पर रोजाना की तरह साढौरा ड्यूटी के लिए आया था। बाइक को बस स्टैंड में बनी पार्किंग में खड़ा किया और अपनी ड्यूटी पर चला गया। जब शाम को करीब 6:40 पर ड्यूटी निपटाने के बाद पार्किंग में खड़ी बाइक को लेने के लिए गया। वहां से बाइक गायब थी। बाइक की तलाश में असफल होने पर पुलिस को शिकायत दी। संवाद