फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिश्वत लेने के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को भेजा जेल

Wed, 08 May 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर तीन हजार की रिश्वत लेने के आरोपी नगर निगम जगाधरी के कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष को मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसीबी टीम ने आरोपी आशीष को शिकायतकर्ता सोनू से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को सफायर होटल के पास से गिरफ्तार किया था।
शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि उसने जगाधरी नगर निगम में मकान की आईडी के लिए अप्लाई किया था। निगम कर्मचारियों की तरफ से बार-बार आपत्ति लगाकर परेशान किया जा रहा था। वह 25 अप्रैल को निगम में गया और बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मिल इस आपत्ति के बारे में पूछा। और कहा कि वह बार-बार पूछ कर उस आपत्ति को दुरुस्त भी करवा रहा है। तब इंस्पेक्टर ने इस कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष से मिलने के लिए कहा। इसके बाद वह आशीष से मिला, लेकिन उसने आई गई नहीं दी। दो मई को आरोपी आशीष ने सोनू को फोन कर निगम में बुलाया।
विज्ञापन

सोनू का आरोप है तब आरोपी आशीष ने कहा कि ऐसे काम नहीं होगा, जैसे हम कहेंगे वैसे होगा। उसी दिन की शाम को आरोपी आशीष ने उसे बूड़िया चौक पर बुलाया और तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की। आरोपी ने कहा पैसे दोगे तो काम होगा, अन्यथा निगम में चक्कर काटते-काटते पैरों की चप्पलें घिस जाएंगी पर काम नहीं होगा। लेकिन पैसे मिलते ही अगले दिन आईडी भी बन जाएगी। सोनू ने कहा वह यह बात सुनकर पैसों का प्रबंध करने की बात कहकर वहां से चला आया।
सोनू ने बताया कि अभी वह पैसे का प्रबंध कर ही रहा था इतने में आरोपी आशीष ने फोन कर आईडी बना दी गई है की बात कहकर पैसे देने की बात कही। सोनू ने कहा वह आरोपी आशीष को पैसे नहीं देना चाहता है। वह खुद काफी परेशान हो चुका था। ऐसे में सोनू ने छह मई को टीम को लिखित में इसकी शिकायत देकर पूरा ब्योहा बताया। तब इसे रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन

उधर, एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। वह बार-बार आईडी पर आपत्तियां लगा रहा था। आरोपी के खिलाफ पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते सोमवार को तीन हजार रुपये के साथ रंगेहाथों सफायर होटल के पास से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें