फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को अभियंता शाखा, सफाई शाखा के अधिकारियों, पीएमएवाई व संपत्ति सत्यापन कार्य में लगे कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आईएएस अंडर ट्रेनिंग सुमन यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के साथ बैठक में अधिकारियों संग नगर निगम क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों, शहर के सुंदरीकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, प्रॉपर्टी आईडी दुस्तीकरण, नालों की सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के सर्वे, संपत्ति सत्यापन समेत विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में अपना कार्य करें। वह फील्ड में उतरकर विकास कार्यों में तेजी लाए और सफाई व्यवस्था को बेहतर बताए। हर कार्य की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन



निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने सबसे पहले सभी कनिष्ठ अभियंता, निगम अभियंता व कार्यकारी अभियंता से परिचय लिया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्योरा लिया। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान ने नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट 52.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम, दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ की लागत से शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड के सुंदरीकरण, कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शैड, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में छह करोड़ 13 लाख की लागत से पार्क बनाने, बाड़ी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे 12.87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाए जाने समेत विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण सामग्री की समय समय पर जांच करने के लिए नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे जाते है। निगम अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार एलईडी लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। छह हजार से अधिक लाइट लग चुकी है।


कचरा प्वाइंट खत्म करने को रखे जाएंगे बड़े गारबेज बैग
निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने सफाई शाखा के अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों की बैठक लेकर शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। शहर से गंदगी साफ करने, कचरा कलेक्शन, उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया जानी। वहीं, वर्ष 2022 से अब तक सफाई व्यवस्था में हुए बदलाव पर चर्चा की। निगम अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन साल में 70 प्रतिशत सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले शहर में सौ से अधिक कचरा प्वाइंट बने हुए थे। जिन्हें साफ कर गमले व बेंच रखकर खत्म किया गया है। डोर टू डोर हर वार्ड में हर घर व दुकान से कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। वहीं, संपत्ति सत्यापन कार्य में तेजी लाने को लेकर निगम आयुक्त ने संपत्ति सत्यापन कार्य व पीएमएवाई सर्वे में लगे कर्मचारियों की भी बैठक ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 28 मई तक निगम क्षेत्र की 60 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित करें। पीएमएवाई सर्वे में लगे कर्मचारियों को अपना बचा हुआ कार्य जल्द निपटाकर 20 मई से संपत्ति सत्यापन कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें