फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिकायतों का समाधान नहीं, लौटे फरियादी

Tue, 21 Apr 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते व्यासपुर एसडीएम। डीआईपीआरओ - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों में शिकायतों का अंबार तो लग रहा है, लेकिन मौके पर समाधान के बजाय लोगों को केवल आश्वासन ही मिल रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं। व्यासपुर में लगे शिविर में दो शिकायतें आईं। किसी का मौके पर समाधान नही हुई।
जिला सचिवालय में आयोजित शिविर में नगराधीश पीयूष गुप्ता के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी गईं। रमेश कुमार ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने, वार्ड नंबर-एक निवासी मंजीत कौर ने आंगनबाड़ी केंद्र को क्षतिग्रस्त करवाने, गांव कलावड़ निवासी नरेश कुमार ने पंचायती चौपाल को तोड़ने से रोकने की मांग की। वहीं गोविंदपुरी निवासी सुनील त्यागी ने प्रॉपर्टी आईडी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव टापू कमालपुर निवासी राज रानी ने रास्ता बाधित होने, वीना नगर कैंप निवासी प्रिया ने गली के पीछे गेट खुलवाने, अजय गुप्ता ने पीने के पानी की पाइप लाइन बिछवाने, गांव जठलाना निवासी लक्ष्मी नारायण ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज 12 गलत प्रॉपर्टी आईडी हटवाने, हंसराज ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने और गांव कुंजल निवासी सुंदरलाल ने इंतकाल दर्ज करवाने की समस्या रखी।
विज्ञापन

मौके पर किसी भी शिकायत का ठोस समाधान नहीं हो पाया और संबंधित विभागों को आगे कार्रवाई के निर्देश देकर मामलों को टाल दिया गया। शिविर में मौजूद कई फरियादियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार विभागों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। वहीं व्यासपुर में आयोजित शिविर में दो शिकायतें सामने आईं। शिविर में विशेष सदस्य नीरज गुप्ता, खरैती लाल बतरा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते व्यासपुर एसडीएम। डीआईपीआरओ- फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें